मुंबई । जबरदस्त एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मायसा में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एकदम अलग अवतार में नजर आएंगी। फिल्म मायसा, अपनी शुरुआती झलक सामने आने के बाद से हर तरफ चर्चा में है। धीरे-धीरे फिल्म को लेकर उत्सुकता इतनी बढ़ गई कि यह साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई।
अब इस पूरे क्रेज के बीच फिल्म की पहली झलक आखिरकार सामने आ चुकी है। ये साल की सबसे इंटेंस फर्स्ट ग्लिम्प्स में से एक मानी जा रही है। इस झलक में रश्मिका मंदाना अपने अब तक के सबसे खतरनाक और दमदार अवतार में नजर आ रही हैं, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। मायसा साल के सबसे रोमांचक सिनेमाई अनुभवों में से एक बनती नजर आ रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म की पहली झलक सामने आ चुकी है, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिफाइंग है।
दमदार ओपनिंग नैरेशन के साथ रश्मिका को मायसा के रूप में पेश किया गया है, वहीं जलते हुए जंगल के सीन और उसके साथ चलता जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर मिलकर एक बेहद तीव्र और प्रभावशाली माहौल रचते हैं। फिल्म का बीजीएम इस झलक को और भी ताकतवर बना देता है। ये सच में रौंगटे खड़े कर देने वाला है। यह रश्मिका के गुस्से, जुनून और उनकी तीखी मौजूदगी को पूरी तरह से सपोर्ट करता है। क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ही इस फर्स्ट ग्लिम्प्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना को इतने दमदार और इंटेंस किरदार में देखना वाकई हैरान करने वाला और यादगार अनुभव साबित हो रहा है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन इमोशनल एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो दर्शकों को गोंड जनजाति की सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और आकर्षक दुनिया में गहराई तक ले जाएगी।
इसमें रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए और बदले हुए अवतार में देखा जाएगा, जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। रश्मिका फिल्म में एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें जबरदस्त तीखापन, गुस्सा और गहरी भावनात्मक ताकत देखने को मिलेगी। उनका यह किरदार न सिर्फ दमदार है, बल्कि भावनाओं से भरपूर भी है, जो दर्शकों पर गहरा असर छोड़ने वाला है। मायसा को अनफॉर्मूला फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। यह एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि में सेट है। फिल्म दमदार विज़ुअल्स, मजबूत कहानी और रश्मिका मंदाना की एक यादगार परफॉर्मेंस का वादा करती है। बता दें कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पहले पुष्पा, एनिमल और द गर्लफ्रेंड जैसी सुपरहिट फिल्मों से तहलका मचा चुकी हैं। एक बार फिर उन्हें जबरदस्त अंदाज में देखा जाएगा।


