मुम्बई । भारतीय टीम के युव सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन श्रीलंका दौरे में अच्छा नहीं रहा है। अभिषेक तीन में से एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाये। इसके बाद से ही कई लोगों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाये हैं। इनका कहना है कि अभिषेक को विफल होने के बाद भी लगातार अवसर मिल रहे हैं जबकि संजू सैमसन को एक दो असफलताओं के बाद ही बाहर कर दिया गया।
इससे इन लोगों ने चयनकर्ताओं के फैसलों पर सवाल उठाये हैं।
हाल के प्रदर्शनों को देखें तो अभिषेक का जिम्बाब्वे दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। रहा, जहाँ उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में मात्र 11 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड का दौरा भी उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था, जहाँ पहले टी20 में अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने 43, 10, 16 और 3 रन की पारियां खेलीं। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 49 रन बनाने के बाद वे दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे। पिछले दस मैचों में अभिषेक एक बार ही पचास रन बना पाये हैं। वहीं दो बार ही वे 30 से अधिक रन बना पाए हैं। टी20 विवश्वकप में भी उनका प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा था, जहाँ आठ पारियों में दो अर्धशतक के साथ उन्होंने 141 रन बनाए हैं।
दूसरी ओर सैमसन ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पारियों में 80 से अधिक की औसत से 321 रन बनाए थे। विश्वकप के बाद वह आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ दो ही मैच खेल पाये जिसमें उन्होंने 5, 0 और 1, 27 रन बनाये। इन प्रदर्शनों के बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से बाहर कर दिया गया और अब वैभव सूर्यवंशी के आने के बाद उनकी टीम में वापसी भी मुश्किल मानी जा रही है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने इस प्रकार से सैमसन को बाहर किये जाने पर सवाल उठाये हैं। श्रीकांत ने कहा कि अभिषेक को अधिक अवसर मिले रहे हैं तो सैमसन को क्यों नहीं?
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


