दुमका।सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में इस वर्ष हूल दिवस को पूरे उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के सभी प्रमुख पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
आयोजन की शुरुआत 27 जून 2026 को भोगनाडीह जाने वाले पदयात्रियों के स्वागत से होगी। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और कैंटीन प्रांगण में पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार लोटा-पानी से यात्रियों का अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद 30 जून 2026 को विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में भव्य मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में हूल आंदोलन की विरासत, आदिवासी इतिहास और संस्कृति पर चर्चा की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से इन कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


