देवघर। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार देवघर बाईपास मार्ग के निर्माण से संबंधित अधिग्रहित भूमि की विस्तृत जांच और पारिवारिक सूची के सत्यापन के लिए मौजावार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह बाईपास एनएच-133 और एनएच-114ए को जोड़ते हुए चैनेज 0 से 49 किलोमीटर तक विकसित किया जाना है। प्रशासन की ओर से यह पहल इसलिए की जा रही है ताकि पात्र रैयतों और पंचाटियों को समय पर मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी 2026 को सिंहरायडीह मौजा में थाना संख्या 804 के अंतर्गत खाता संख्या 03, 04, 05, 07, 12 और 13 के लिए कैम्प लगाया जाएगा। इसी तिथि को हिरणा मौजा, थाना संख्या 452 में खाता संख्या 06 के मामलों की भी जांच की जाएगी। वहीं 13 जनवरी 2026 को उदैयपुर मौजा, थाना 440 अंतर्गत खाता संख्या 04, 07, 14, 16, 17 और 22 के लिए तथा बरगछा मौजा, थाना संख्या 514 में खाता संख्या 01, 02, 04, 06, 07, 08, 09 और 11 के लिए शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा मधुपुर बाईपास नई रेललाइन परियोजना के तहत पहाड़पुर मौजा में अर्जित 4.351 एकड़ भूमि के पंचाटियों को मुआवजा भुगतान के लिए 12 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर अंचल पहाड़पुर, देवघर के अंतर्गत आयोजित होगा। प्रशासन ने संबंधित रैयतों और पंचाटियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर वैध साक्ष्यों के साथ उपस्थित होकर अपनी जानकारी का सत्यापन कराएं, ताकि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

