संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़- तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के अतरबिट्टा गांव निवासी सुरजा पहाड़िया उम्र लगभग 45 वर्ष का शव तीनपहाड़ थाना पुलिस ने गुरुवार को कोचलो संथाली गांव के एक पोखर से बरामद किया है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार को अयोध्या हाट गया था. लेकिन वह हाट से अपने घर अतरबिट्टा रात तक नही पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नही मिला. इसी क्रम में गुरुवार की सुबह उसका शव कोचलो संथाली के एक पोखर में देखा गया. इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगो ने उनका शव पोखर से बाहर निकाला और मामले की सूचना तीनपहाड़ थाना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के एएसआई प्रदीप यादव बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिया. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव भगत ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. मामले में अभी तक परिवार वालों ने कोई आवेदन नही दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है .
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


