गुरुग्राम । यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर का फरीदाबाद सेक्टर 30 के थाने की क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान इशांत उर्फ इशू के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। ईशांत ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और बदमाश को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक ईशांत ने इस दौरान पुलिस पर करीब आधा दर्जन फायरिंग की है। बता दें बीते रविवार को यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित आवास के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं थीं। हालांकि एल्विश के परिवार के कुछ सदस्य घर में थे। लेकिन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।
वहीं फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए तथा इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने यादव के सेक्टर 57 स्थित घर पर दो दर्जन से ज़्यादा गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल में लगीं। परिवार के एक सदस्य के अनुसार एल्विश को घटना से पहले कोई धमकी नहीं मिली थी और वह इस समय हरियाणा से बाहर हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


