जामताड़ा : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है जिसका खुलासा एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करके किया। आगे उन्होंने बताया कि शनिवार को बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के घोधीकाटा गाँव स्थित जियो मोबाईल टॉवर से अज्ञात चोरो द्वारा मोबाईल टॉवर में लगे बैट्री तथा डी०जी० में लगे बैट्री की चोरी कर लिया गया था। जिस संबंध में बिन्दापाथर थाना कांड संख्या 65 /2024 अंकित किया गया। इससे पुर्व में जामताड़ा जिला के जामताड़ा, नारायणपुर, करमाटॉड़, मिहिजाम तथा नाला थाना क्षेत्र में विभिन्न मोबाईल टॉवर में लगे बैट्री तथा डी०जी० में लगे बैट्री को चोरी कि घटना घटित हो रही थी। आगे कहा कि
जिले में लगातार हो रहे विभिन्न थाना क्षेत्र के मोबाईल टॉवर से हुए बैट्री चोरी का उद्भेदन एवं अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम गठित किया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला, एवं विभिन्न थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा छापामारी की गई, जिसमें गिरोह के मुख्य सरगना सहीत चार (04) अपराधी को गिरफ्तार किया गया शेष 03 अपराधी भागने में सफल रहे। भागे हुए अपराधी के विरूद्ध पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नामः-
रमजान शैख, उम्र 23 वर्ष पिता- कालु शैख, ग्राम- गोपालपुर, थाना-नाला, हाख परवेज, उर्फ छोटू, उम्र-33 वर्ष पिता-रव० शैख सलिम, ग्राम-गोरांडी, थाना-बाराबनी,
मुकुल शैख उम्र-45 वर्ष, पिता-स्व० नजरूल शैख, ग्राम-गोरांडी, थाना-बाराबनी, मुमताज अंसारी, उम्र-34 वर्ष, पिता-टीपु सुल्तान अंसारी, ग्राम- गोरांडी, थाना-बाराबनी, तीनों का जिला-प०वर्धमान ,पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। अग्रसर कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जब्त सामानों की विवरणी :-
एक्साइड कपनी का बैट्री, जियो टावर का 48 बोल्ट का बैट्री,एक कटर ,चारमुह वाला रच ,चार माबाईल फोन, ओमनी (मारूती सुजूकी) वाहन संख्या-डब्लू बी 4005844 ,काला रंग का टावर 48 वोल्ट बैट्री, छैनी, स्कुप ड्राइवर, रैंच जैसे छोटे औजार आदि समान जब्त किया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


