नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के पर कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रद्धांजलि दी । भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी हम भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके समाधि स्थल पर एकत्र हुए हैं. आज उनकी 125वीं पुण्यतिथि है, जो झारखंड के जनमानस के लिए बहुत मायने रखता है. दुख केवल इस बात का है कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन, इस बात का गर्व है ।





