की दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग, सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – हिन्दू धर्म रक्षा मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रांची के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय पर बीती रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय, कायरतापूर्ण
एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला करार दिया है.केन्द्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं सेवा कार्यों के लिए समर्पित संगठन है. ऐसे संगठन के कार्यालय को निशाना बनाना समाज में भय और अस्थिरता का वातावरण उत्पन्न करने का एक सुनियोजित प्रयास प्रतीत होता है.
उन्होंने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस कायराना हरकत के दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कठोरतम कानूनी दंड दिया जाए. साथ ही इस पूरे षड्यंत्र के पीछे सक्रिय सभी असामाजिक तत्वों और ताकतों का पर्दाफाश होना चाहिए. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.
श्री घोष ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की शांतिप्रिय जनता किसी भी प्रकार की हिंसा, अराजकता और वैचारिक आतंक को कभी स्वीकार नहीं करेगी.कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. लेकिन इस घटना ने वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है.


