लंदन । ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिस पेरी ने 9 वीं बार आईसीसी ट्रॉफी जीतकर एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया है। वह पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जिसके नाम कुल नौ आईसीसी ट्रॉफियां जीतने का रिकार्ड है। अभी तक ये उपलब्धि किसी पुरुष क्रिकेटर के नाम भी नहीं है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि पेरी ने हाल ही में संपन्न हुए महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हासिल की।
गौरतलब है कि साल 2007 में ऑस्ट्रेलियाई टीम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पेरी सभी नौ आईसीसी खिताबों की यात्रा के दौरान टीम का मुख्य अंग रही हैं। उनके पदार्पण के बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट विश्वस्तर पर जीतती रही है।इन नौ ट्रॉफियों में सात टी20 विश्व कप और दो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (एकदिवसीय) विश्व कप शामिल हैं, जो एक खिलाड़ी के रूप में उनकी निरंतरता और टीम की बेजोड़ सफलता का प्रमाण है।
2010 में वेस्टइंडीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टी20 विश्व कप खिताब से लेकर 2026 के नवीनतम टी20 विश्व कप तक, पेरी ने हर बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 के टी20 विश्व कप के साथ-साथ 2013 और 2022 के एकदिवसीयविश्व कप में भी खिताबी जीता है।
पेरी का निजी प्रदर्शन भी हमेशा अच्छा रहा है। एक ऑलराउंडर के रूप में, उन्होंने तीनों प्रारूपों में अपना प्रभाव दिखाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 टेस्ट मैचों में 1006 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं, साथ ही 39 विकेट भी लिए हैं। वनडे क्रिकेट में, 168 मैचों में उनके नाम 4581 रन दर्ज हैं, जिनमें तीन शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं, और उन्होंने 166 विकेट भी अपने नाम किए हैं। टी20 प्रारूप में भी पेरी पीछ नहीं रहीं। इसमें उन्होंने 181 मैचों में 2495 रन बनाए हैं और 131 विकेट हासिल किए हैं। उनके आंकड़े ही उनकी प्रतिभा और क्रिकेट के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दिखाते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


