देवघर। डीसी विशाल सागर द्वारा निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल में बन रहे मेगा क्रिटिकल ब्लॉक का निरीक्षण कर सबंधित अधिकारी एवं सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण कराए। साथ ही उन्होंने जानकारी दिया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस मेगा क्रिटिकल ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ मरीजों को आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह ब्लॉक 50 बेड वाला आपातकालीन सेवा हेतु उपयोग किया जाएगा। यहाँ चिकित्सा से संबंधित किसी भी प्रकार की बेहतर आपातकालीन सेवा मरीजों मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी मधुपर आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन रंजन सिन्हा, अस्पताल उपाधीक्षक प्रभात सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, चिकित्सक आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


