संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पतना-साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के पतना चौक स्थित शराब दुकान के समीप गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रांगा थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक के संबंध में पूछताछ की.लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है.पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है. पुलिस युवक के शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


