बरहरवा।रांची में झारखंड युवा सदन 4.0 का तीन दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को समाप्त हो गया। जिसमें पाकुड़ विधानसभा के विधायक के रूप में सोयेब अख्तर प्रतिनिधित्व कर रहे थे एवं सत्ता पक्ष के रूप में अपना कार्यवाही निभाया ।इस दौरान उन्होंने अपनी क्षेत्र के विभिन्न मुद्दे के बारे में सदन को अवगत कराया शेरशाबादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत, विधानसभा क्षेत्र फैक्ट्री का निर्माण, शिक्षा की हालत सुधारने हेतु, स्वास्थ्य, अस्पताल जैसे मूलभूत विभिन्न मुद्दो को सदन में उठाया। इन्हीं कार्यों को देखते हुए झारखंड युवा सदन के ज्यूरी सदस्य डॉ नेहा कौर और चन्द्रदीप विथल के द्वारा उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया । सोयेब अख्तर ने बताया कि मैं समाज सेवी के रूप में वहां पर उपस्थित था, तो समाज हित के लिए जो भी मांगे संभव था मैं सदन में रखने का भरपूर प्रयास किया। सदन की कार्यवाही के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी मिली एक विधायक किस तरह से अपने क्षेत्रीय मुद्दे को सदन में रख सकते हैं। इस सदन में मानव तस्करी को लेकर एक बिल को पारित किया गया जिसे मैं पूर्ण रूप से समर्थन करता हूं, क्योंकि हमारे राज्य में मानव तस्करी चरम सीमा पर है। मैं इसी तरह अपने क्षेत्र की लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करूंगा । आगे बताया कि क्षेत्र की आवाज को सदन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। अपने क्षेत्र के सभी आम जनों को धन्यवाद आप सभी के स्नेह, प्यार, आशीर्वाद से ही का संभव हो पाया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


