पलामू । पलामू के बर्खास्त 251 अनुसेवको की समायोजन की मांग को लेकर तीसरे दिन से पदयात्रा सोमवार को लातेहार से शुरू हुई। नारे लगाते हुए और कतर बंद होकर सारे अनु सेवको ने सुबह 8:00 बजे पदयात्रा में शामिल हुए और आगे की ओर बढ़े। अनु सेवकों ने बताया कि उनके चार साथी बीमार पड़ गए हैं जबकि एक को कुत्ते ने काट लिया है। उसका इलाज कराया गया इस 3 दिनों के दौरान किसी स्तर पर उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने कहा की पदयात्रा करते हुए रांची पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे उन्होंने समायोजित करने की मांग की। बताते चलें कि नियुक्ति विज्ञापन में त्रुटि पाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर झारखंड सरकार द्वारा पलामू के 251 अनुसेवकों को बर्खास्त कर दिया गया है।
पदयात्रा करते अनुसेवक लातेहार से चंदवा पहुचेंगे। इसी तरह 6 को चंदवा से कुड्डू, 7 को कुड्डू से मांडर एवं 8 जनवरी को मांडर से रांची पहुंचने पर रात्रि में विश्राम किया जायेगा। रांची मुख्यमंत्री आवास या कार्यालय पहुंचेंगे एवं मांग पत्र सौपेंगे।
अनुसवको ने कहा कि समायोजन की मांग को लेकर कई बार निवेदन करने एवं धरना प्रदर्शन के बाद भी सरकार से सिर्फ आश्वासन मिला। किसी प्रकार की सरकारी पहल नहीं की गयी। नौकरी से हटाये जाने के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गयी है। दो अनुसेवकों की इलाज के क्रम में पैसे के अभाव में मौत हो चुकी है।
पदयात्रा में विवेका कुमार शुक्ला, मंदीप कुमार, संजीत कुमार यादव, सुधाकर दुबे, कृष्णा कुमार, विकास कुमार सहित अन्य अनुसेवक शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


