160 रन के लक्ष्य को 162 रन बनाकर किया हासिल, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
देवघर संताल एक्सप्रेस:- वार्ड 35 ठाड़ीदुलमपुर अंतर्गत दुबे बाबा मैदान में आयोजित TPL क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में ऑरेंज टाइगर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू किंग टीम को 160 रन के लक्ष्य के मुकाबले 162 रन बनाकर पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद ऑरेंज टाइगर टीम के कप्तान बालो तुरी ने पूरी टीम के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जोरदार जश्न मनाया।
टूर्नामेंट के आयोजक प्रमोद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन का उनका छठा वर्ष था और अगले वर्ष सभी के सहयोग से इससे भी भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि केसरी एवं प्रदीप कुमार चौधरी उर्फ मुन्ना चौधरी उपस्थित रहे, जिनके कर-कमलों से विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।


