संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- बोरियो थाना क्षेत्र के तेलो गांव में एमजीआर ट्रैक पर मालगाड़ी के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए बोरियों सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बाद में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. हालांकि हायर सेंटर ले जाने से पूर्व घायल युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक के जीजा चंदन मुर्मू ने बताया कि तेलो निवासी जेम्स किस्कू उम्र 35 वर्ष शौच करने के लिए रेलवे लाइन पार कर जा रहा था. इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में वह आ गया था. बोरियो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम डॉ फरोग हसन ने किया. उसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


