मोहड़ा आदिवासी टोला में मंत्री प्रतिनिधि ने दी सांत्वना, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

जामताड़ा। मोहड़ा आदिवासी टोला की निवासी सोनामणि मरांडी की आकस्मिक मृत्यु की सूचना मिलते ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रतिनिधि अजहरुद्दीन मौके पर पहुँचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि मात्र पाँच महीने पहले ही सोनामणि मरांडी के पति हेमलाल हेंब्रम का भी निधन हो गया था। अब परिवार में केवल उनका एकमात्र बेटा शेष रह गया है। पूरे टोले में मातम पसरा हुआ था, लोग शोक और स्तब्धता की स्थिति में थे। मौके पर मौजूद अजहरुद्दीन ने बताया, *”मंत्री जी इस समय दिल्ली में हैं। जैसे ही उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली, उन्होंने मुझे तुरंत फोन कर मौके पर पहुँचने का निर्देश दिया। मंत्री जी इस परिवार के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं।”अजहरुद्दीन ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और अंतिम संस्कार की व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि “मंत्री जी स्वयं पूरा क्रियाकर्म एवं श्राद्ध का खर्च वहन करेंगे। मंत्री जी के जामताड़ा लौटते ही वे स्वयं परिवार से मिलेंगे और बेटे के भविष्य को लेकर हरसंभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। इस दुखद घड़ी में समस्त गांववासियों ने एकजुटता दिखाई और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रति गहरी श्रद्धा और विश्वास प्रकट किया।



