मुंबई । ओला इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही मे घाटा घटाकर 487 करोड़ रुपये किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 564 करोड़ रुपये से कम है। वहीं राजस्व 470 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर लगभग 55 फीसदी घटा। तिमाही में कुल 32,680 यूनिट्स डिलीवर की गईं। ग्रॉस मार्जिन रिकॉर्ड 34.3 फीसदी पर पहुंचा। कंपनी ने इस तिमाही को स्ट्रक्चरल रीसेट का दौर बताया। रिटेल नेटवर्क और ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव किए गए, लागत कम करने और सर्विस नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दिया गया। आने वाले तिमाहियों में परिचालन व्यय 250-300 करोड़ रुपये प्रति तिमाही तक घटाने का लक्ष्य रखा गया। ओला ने बैटरी उत्पादन दोगुना कर 72,418 सेल्स तक पहुंचाया। इन-हाउस 4680 भारत सेल पहली बार व्यावसायिक वाहन में तैनात किए गए। गीगाफैक्ट्री की वर्तमान क्षमता 2.5 जीडब्ल्यूएच है, जिसे मार्च 2026 तक 6 जीडब्ल्यूएच करने की योजना है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


