नई दिल्ली । अक्सर कहा जाता है कि इंसान की हाइट बचपन और किशोरावस्था तक ही बढ़ती है, लेकिन मेडिकल सांइस बताता है कि उम्र के साथ यह घटने भी लगती है। रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्ष की उम्र के बाद अधिकतर लोग धीरे-धीरे अपनी लंबाई खोने लगते हैं। पुरुषों में 70 साल तक औसतन 1 इंच (2.5 सेमी) और महिलाओं में 2 इंच (5 सेमी) तक की कमी देखी गई है।
हालांकि कभी-कभी यह हाइट लॉस सामान्य नहीं होता। रिपोर्ट्स (2023) में बताया गया कि यदि 5 साल में 2 प्रतिशत से अधिक हाइट कम हो जाएं, तब दिल की बीमारी और मृत्यु का खतरा दोगुना हो सकता है। दरअसल हाइट घटने की प्रमुख कारण, रीढ़ की हड्डी के डिस्क का सिकुड़ना उम्र के साथ इंटरवर्टिब्रल डिस्क सूखने और पतले होने लगते हैं, जिससे हर दशक में करीब आधा इंच लंबाई कम हो सकती है। हड्डियों के कमजोर होने से रीढ़ की हड्डियां दब सकती हैं या फ्रैक्चर हो सकती हैं। इससे 1-2 इंच हाइट कम हो जाती है। महिलाओं में यह समस्या 50 साल बाद अधिक देखी जाती है। पीठ झुकने (हंचबैक) की वजह से 1-2 इंच की कमी हो सकती है। यह समस्या बुजुर्गों में अधिक देखी जाती है।
सर्कोपेनिया उम्र बढ़ने पर मसल्स मास घटता है, खासकर कोर मसल्स, जिससे पोश्चर बिगड़ता है और लंबाई कम हो जाती है। इतना ही नहीं किडनी डिजीज, कैंसर जैसी बीमारियां या लंबे समय तक कुपोषण भी हाइट घटने का कारण बन सकते हैं।
बचाव के तरीके
विशेषज्ञों का कहना है कि कैल्शियम और विटामिन डी युक्त संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्ट्रेचिंग, योग, वेट ट्रेनिंग और अच्छी मुद्रा अपनाने से इस हाइट लॉस को काफी हद तक रोका जा सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि सालाना 1 इंच से अधिक हाइट लॉस गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए समय-समय पर मेडिकल चेकअप और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद ज़रूरी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


