देवघर संताल एक्सप्रेस :- देवघर से देवीपुर जाने वाले मार्ग पर नवाडीह स्थित नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया। इस अवसर पर देवघर विधायक सुरेश Paswan सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि इस ओवरब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित होगी तथा लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। पहलगाम की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार, विशेषकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सांसद निशिकांत दुबे और विधायक सुरेश Paswan के बीच विकास कार्यों और सांसद निधि के उपयोग को लेकर तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। विधायक ने आरोप लगाया कि सांसद निधि की राशि का पूरा उपयोग नहीं हो पाया है, जिससे कई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इस पर सांसद ने कहा कि वर्ष 2009 से अब तक उनके कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और वे देवघर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए अपनी निधि से 60 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


