रांची । रातू में एक अखबार विक्रेता को कार सवार तीन लोगों ने जबरन कार में बैठा कर अगवा करने का प्रयास किया और मोबाइल और पैसे लूट लिए । घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पीडि़त के अनुसार, वह काठीटांड़ से टेंडर बगीचा अखबार का पैसा लेने पैदल जा रहा था तभी एक कार में सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने जबरन कार में बैठा लिया और उसका मुंह बंद कर दिया।
पीडि़त ने बताया कि उसने शोर मचाने और मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन कार के शीशे बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर तक नहीं जा सकी। उन्होंने ने उसे डंपिंग यार्ड के पास ले गए और वहां छोड़ दिया। जिसके बाद पीडि़त पैदल तिलता चौक पहुंचा और रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


