संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में जमीन विवाद मामले को लेकर गुरुवार की शाम को भतीजे ने अपने चाची को कुल्हाड़ी से मार कर नृशंस हत्या कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव की रहने वाली रासो मुनी मुर्मू अपने घर में खाना खा रही थी. इसी दौरान उसके पति स्वर्गीय होपा मरांडी के भतीजा धुनु मरांडी घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया. जिससे रासो मुनी मुर्मू का घटना स्थल पर ही मौत हों गयी.हुई घटना की खबर पुरे गांव में फैल गई.मामले की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, एसआई शाहिद अहमद खान ,एएसआई उमेश उपाध्याय पुलिस जवान के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को अपने कब्जे में लिया.और मामले की छानबीन शुरू कर दिया.वही थाना प्रभारी ने हत्याकांड की जानकारी वरीय अधिकारी को दी. सूचना मिलने पर राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच किया और शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया.स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका रासो मुनी मुर्मू
और भतीजा धुनु मरांडी से जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा है. मृतका रासो मुनी मुर्मू अपने देख भाल के लिये अपने नाती दिलीप जर्मन हेम्ब्रम को साथ रखती थीं.जो धुनु मरांडी को रास नहीं आया और वह कुल्हाड़ी से आपनी चाची रासो मुनी मुर्मू हत्या कर दी. पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


