गयाजी । देश के जाने माने कारोबारी मुकेश अंबानी विशेष विमान से बिहार के धार्मिक शहर गयाजी पहुंचे और वहां विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर जाकर पूरे विधि विधान से अपने पूर्वजों का पिंडदान किया।
मुकेश अंबानी शुक्रवार को मुंबई से अपने विशेष विमान से पुत्र अनंत के साथ गयाजी हवाई अड़े पर उतरे और कड़े सुरक्षा इंतेजाम के साथ सड़क मार्ग से सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के प्रांगण में अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया। गयाजी के स्थानीय पंडा शंभू लाल विट्ठल ने पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया संपन्न कराई।
पंडा विट्ठल ने कहा कि स्व.धीरू भाई अंबानी के पुत्र मुकेश अपने पुत्र अनंत अंबानी का स्वागत विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरण की आकृति देकर किया गया। उसके बाद विधि विधान के साथ पिंडदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले उनके छोटे भाई अनिल अंबानी भी गयाजी आकर पिंडदान कर्मकांड कर चुके हैं। मुकेश अंबानी की यह पहली गयाजी की यात्रा है। पिंडदान के बाद अंबानी वापस लौट गए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


