संताल एक्सप्रेस संवाददाता
मंडरो-मंडरो प्रखंड क्षेत्र के रानीडीह चूनाखारी में जन-मन योजना के अंतर्गत सांसद विजय हांसदा ने कुल चौबीस करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क एवं अन्य विकास कार्यों का नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर शिलान्यास किया. इस संबंध मे सांसद ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में कोई भी सड़क एवं सरकार द्वारा विकास योजनाओं से क्षेत्र अछुता नहीं रहेगा. वहीं जिला अध्यक्ष अरुण सिंह एवं विधायक धनंजय सोरेन ने बताया कि हमारी सरकार झारखंड की जनता के प्रति समुचित व्यवस्था, बुनियादी सुविधाएं एवं विभिन्न तरह की चल रही विकास योजना को धरातल पर चली है. इससे सभी लाभान्वित हो रहे हैं और बेहतर करने के लिए सरकार तटस्थ है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह सचिव संजय मिश्रा, लड्डू सिंह, जलेबी सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


