जामताड़ा। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी के निर्देश पर जिला संगठन के चुनाव को लेकर दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद, चुनाव पर्यवेक्षक रमेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से मोहन प्रसाद को पुनः जामताड़ा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद उन्होंने जिले के छह प्रखंडों के साथ जामताड़ा व मिहिजाम नगर निकायों की वर्तमान कमेटियों को भंग करने की घोषणा की।
चुनाव संपन्न कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। जामताड़ा में वाशेद अंसारी व पांडव यादव, कर्माटांड़ में यूसुफ अंसारी व सुरेश मंडल, नारायणपुर में तेजाउल अंसारी व तारिणी पोद्दार, फतेहपुर में कृष्णा महतो व शिरोमणि यादव तथा अन्य प्रखंडों में भी पर्यवेक्षक बनाए गए।
संगठन ने सभी पर्यवेक्षकों को दो माह में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।


