दुमका। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दुमका के विधायक स्टीफन मरांडी सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। वे अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मोहित चौधरी की अदालत में उपस्थित हुए, जहां इस मामले की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
इस मामले में कोर्ट के भीतर गवाही की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई । विधायक स्टीफन मरांडी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2019 के विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के वाहन का इस्तेमाल किया था, जो चुनावी नियमों का सीधा उल्लंघन है। अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


