रांची । झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शनिवार को मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हाफिजूल हसन और सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष-2026 की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने भी सभी को नववर्ष की मंगलकामनाएं दीं और राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और विकास की कामना की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


