नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिजिजू तेज बहाव वाली नदी में तैरते नजर आ रहे हैं। रिजिजू की पोस्ट के आधार पर माना जा रहा है कि उनका यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश की किसी नदी का है। वीडियो के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखी है। रिजिजू ने पोस्ट में लिखा- कुछ लोगों को लग सकता है कि अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में तैरना, स्वीमिंग पूल या यमुना जैसी नदियों में तैरने के सामान है। तेज बहती नदियों में हमारा सिर ऊपर होना चाहिए, नीचे नहीं और शरीर ज्यादा सीधा होना चाहिए, न कि सीधा जैसा हम स्विमिंग कॉम्पिटिशन में रखते हैं। मैं यहां का खिलाड़ी हूं। बता दें किरेन रिजिजू अपनी फिटनेस और फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़े अभियानों के लिए पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। देश को फिट रखने के लिए उन्होंने फिट इंडिया यूथ क्लब और फिट इंडिया फ्रीडम रन जैसी पहलों की शुरुआत की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


