देवघर संताल एक्सप्रेस:-झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को देवघर स्थित पवित्र बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ । इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बाबा भोलेनाथ के समक्ष झारखंड की उन्नति, जन-जन के कल्याण और प्रदेश में सुख-शांति की स्थापना हेतु विशेष प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से राज्य में विकास की गति और तेज हो तथा हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिले। साथ ही उन्होंने प्रदेश में आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता के निरंतर विस्तार की भी कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई और पूरा वातावरण “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। मंत्री ने सभी श्रद्धालुओं के सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने अंत में कहा कि देवघर की पावन धरती पर आकर आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है, जो समाज सेवा के कार्यों को और मजबूती प्रदान करती है।


