बरामद नकली कीटनाशक दवा की अनुमानित राशि 21 लाख
छापामारी टीम में शामिल थे एसडीओ, एसडीपीओ,डीएओ,सीओ व थाना प्रभारी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव में बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जाॅन आईन्द अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की,जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का,सदर अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू,मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली कीटनाशक दवा बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है.मिली जानकारी के अनुसार इंडोफिल इंडस्ट्री कंपनी के इलेक्ट्रो नामक कीटनाशक दवाई बड़े पैमाने पर पैकेजिंग कर उसे किसानों के बीच असली बताकर बेचा जा रहा था.कंपनी के क्षेत्रीय प्रसार पदाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से उन्हें इस अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से की. शिकायत के आधार पर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की,जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद तिग्गा,मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार व पुलिस टीम ने संदिग्ध पैकेजिंग स्थल पर छापेमारी की.छापेमारी के दौरान मौके से करीब 22 लाख रुपये मूल्य की नकली कीटनाशक दवाएं तथा लगभग चौबीस हजार कंपनी के फर्जी स्टीकर बरामद किया गया है. सभी सामानों को टीम ने जब्त कर लिया है. इस कार्रवाई से इलाके में नकली दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. वहीं प्रशासन ने इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है.इस कार्रवाई के बाद किसानों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि नकली दवा खरीदकर अपने खेतों में डाला करते थे.संभवत: यही कारण है कि ऐसी कीटनाशक दवा के प्रयोग करने से खेतों में लगे पौधे पर असर नहीं होता था.जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा रहा था.


