मेयर रवि राउत ने किया शुभारंभ
देवघर । शहर के जसीडीह-देवघर रोड स्थित बेला बागान में मेडडेंस डेंटल एंड हेल्थ केयर क्लिनिक
का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन देवघर नगर निगम के मेयर रवि राउत ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर देवीपुर प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, राजद नेता नीलम यादव,पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव,इंजीनियर प्रेम प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर रवि राउत ने कहा कि शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना समय की जरूरत है। ऐसे क्लिनिक खुलने से लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और गरीब व जरूरतमंद मरीजों का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। क्लिनिक की संचालिका डॉ. प्रांजलि राज ने बताया कि यहां दंत रोगों के आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और भरोसेमंद इलाज देने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सप्ताह में एक दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। वहीं इंजीनियर प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि इस क्लिनिक की स्थापना का उद्देश्य शहर और आसपास के लोगों को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सेवा और उपचार मिलेगा तथा यह केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


