हिंदू बन किया विवाह,बाद में लड़की पर डालने लगा धर्म परिवर्तन करने का दबाव
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- राजमहल थाना क्षेत्र की एक महिला ने राधानगर थाना क्षेत्र के एक विशेष समुदाय के लड़के पर हिंदू बन के प्रेम विवाह करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है. मामले को लेकर पिड़िता ने बताया है कि राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव निवासी शाहिद अनवर पिता जैनुल शेख ने मुझे प्रेम जाल में फंसाया और हिंदू बन कर एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मुझसे शादी की. लेकिन कुछ दिनों में ही शाहिद अनवर ने अपना असली चेहरा दिखाया और मुझे मौलवी और मौलाना के समक्ष धर्म परिवर्तन करने के लिए विवश कर दबाव बनाया तथा प्रतिबंधित मांस खाने के लिए विवश किया. वहीं शाहिद अनवर के परिवार वाले मुझ पर दबाव बनाने लगे और बुरखा पहनकर रहने और रोजा रखने नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाने लगे. तथा 16 मार्च 2026 को मैं किसी तरह से अपने मां के पास पहुंची तथा 17 मार्च 2026 को शाम के 7 बजे शाहिद अनवर राजमहल थाना क्षेत्र स्थित मेरे घर पर पहुंचकर मेरी मां के साथ धक्का-मुक्की करने लगा. और मुझे घर से ले जाने के लिए मुझे बेहोश करने लगा. जब मैं इन सब से इनकार कर दिया तो उसने मुझे और मेरी मां को जान से मारने की धमकी दी. मामले को लेकर राजमहल थाना में थाना कांड संख्या 83/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनवर शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.


