नई दिल्ली । भूकंप एक विनाशकारी प्राकृतिक आपदा है, जो न केवल संरचनात्मक क्षति पहुंचाता है बल्कि लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है। जब धरती कांपती है, तो इसका झटका न केवल इमारतों को हिलाता है, बल्कि लोगों की भावनाओं और मानसिक स्थिरता को भी डगमगा देता है।
दरअसल भूकंप का असर न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट और चिंता पैदा हो सकती है, और यह तनाव उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। बहुत से लोग भूकंप के बाद यह महसूस करते हैं कि घर अब भी हिल रहा है, जो एक मानसिक प्रभाव हो सकता है। इसकारण उन्हें कई तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। कई मामलों में ये मानसिक प्रभाव इतना अधिक होता हैं कि उस शख्स को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाना होता है। जहां उनका इलाज किया जाता है।
वहीं शारीरिक रूप से, भूकंप के दौरान दौड़ने या सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश करने से कई बार लोग घायल हो सकते हैं। खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चे, जिनका शरीर तनाव को सहन करने में सक्षम नहीं होता, वे भूकंप के दौरान बचने के लिए अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा, अस्थमा या हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए भूंकप यह और भी खतरनाक हो सकता है। भूकंप के बाद मलबे और धूल से इस तरह के रोगियों को श्वसन समस्याएं बढ़ सकती हैं।
भूकंप विकलांग व्यक्तियों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि उनकी सुरक्षा करना और बाहर निकलना परिवार के सदस्यों के लिए कठिन हो सकता है। मानसिक रूप से तनावग्रस्त लोग भूकंप की स्थिति को संभालने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य और बिगड़ सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


