मुंबई । दिलजीत दोसांझ इन दिनों फिल्म सरदार जी 3 को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आ रही हैं। भारत में इस विवाद के चलते फिल्म रिलीज नहीं हुई लेकिन पाकिस्तान समेत विदेश में यह रिलीज हो गई। इस मुद्दे पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने दिलजीत पर निशाना साधा। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि पब्लिक फिगर्स में राष्ट्रीय भावना का अभाव है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले भी कह चुकी हूं कि हमें राष्ट्र निर्माण की भावना रखनी चाहिए। हर किसी की इसमें भागीदारी होनी चाहिए।’’ कंगना ने सवाल उठाया कि दिलजीत अपना अलग रास्ता क्यों अपना रहे हैं? उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिक और राजनेता राष्ट्रवाद का रास्ता अपनाते हैं। देशभक्ति सिर्फ नेताओं का काम नहीं है। हमें यह सोच बदलनी होगी। हमें देशभक्ति सबके अंदर लानी होगी।’’ कंगना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


