संवाददाता नसीम अंसारी की रिपोर्ट
पतना। बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना प्रखंड अर्जुनपुर पंचायत के ग्राम मोहब्बतपुर के रहने वाले कालू शेख झारखंड युवा सदन 4.0 में ऑर्गेनाइज्ड कमेटी के अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित हुआ। इस वर्ष तीन दिवसीय 27, 28 एवं 29 सितंबर झारखण्ड के राजधानी रांची में युवा सदन आयोजित की गई थी। जिसमे साहेबगंज जिला अंतर्गत कॉलेज हो या विद्यालय हो हमेशा से छात्रों की आवाज को बुलंद कर छात्रों के अपनी हक दिलाने का काम में सहयोग करने वाले कालू शेख झारखंड युवा सदन 4.0 में सम्मानित हुआ। और विद्यालय समाजसेवी एवं एनएसएस में कार्यरत रह चुके हैं और यहां लोकप्रिय छात्र नेता है और हमेशा से छात्रों के हित में आवाज उठाते है छात्रों के साथ उनके न्याय के लिए लड़ते हैं। झारखंड युवा सदन कार्यक्रम
झारखंड सरकार के खेल एवं युवा विभाग के सहयोग से हर वर्ष आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देशय राज्य के कोने कोने से उन युवाओं को चुनना है जो लोक एवं समाजिक हितों का चिंतन करता हैं। उन्हें एक मंच पर लाकर राजनीति के बारे में प्रेरित करना है साथ ही युवाओं के अंदर छिपे हुए राजनीतिक प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को परखना और निखारना है। राज्य से विभिन्न विधानसभाओं क्षेत्र से युवा का चयनित किया गया है। कालू शेख ने बताया कि मुझे इस बात की बहुत ही खुशी है कि मुझे बरहेट विधानसभा क्षेत्र से युवा सदन जैसे कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है जिसमे मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला है, तथा साथ ही कालू शेख को युवा सदन के सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।


