आइची । भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी की भारतीय तिकड़ी ने कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में चीन को 238-234 के अंतर से हराया। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में भारत ने न केवल लगातार दूसरा स्वर्ण जीता है। इस तिकड़ी ने 238 अंकों का विशाल स्कोर खड़ा कर महिला कंपाउंड टीम के विश्व रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। इस प्रकार एशियाई खेलों में बुधवार का दिन भारत के लिए अच्छा रहा और उसकी तीरंदाजी टीम ने सातवां स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय महिला तीरंदाजों ने दबाव के क्षणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम की अनुभवी खिलाड़ी ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप के सभी निशाने सटीक लगे। युवा चिकिता तनिपार्थी ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ निशाना लगाय। इस दर्शन से उन्होंने कुल 238 अंक हासिल किये। यह अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड की बराबरी पर है।
भारत का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण कोरियाई टीम से हुआ था। भारतीय टीम ने अंतिम पलों में 234-233 के एक अंक के बेहद करीबी अंतर से कोरियाई चुनौती को समाप्त किया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल के निर्णायक दौर में चिकिता और पृथिका ने 10-10 अंक के सटीक निशाने लगाए, जबकि ज्योति ने 9 अंक बटोरकर टीम को जीत दिलाई थी।
इस सातवें स्वर्ण पदक के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या अब 53 पहुंच गई है, जिसमें 7 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ भारत अब पदक तालिका में शीर्ष-10 में शामिल होकर 9वें स्थान पर पहुंच गया है, वहीं एक अन्य शुरुआती मुकाबलों में, सेपकटकरा की महिला क्वाड्रेंट टीम को वियतनाम के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


