(दुमका) । एआईएसएमजेडब्ल्यूए दुमका जिला कमिटी के तत्वावधान में रविवार को रानीश्वर स्थित दिगल बांध के सुरम्य तट पर ‘वनभोज सह पत्रकार मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकारों ने शिरकत की और प्राकृतिक छटा के बीच वनभोज का भरपूर लुत्फ उठाया।
एकजुटता पर दिया जोर, संगठन को बताया प्राथमिकता
समारोह के दौरान आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए आपसी ‘मनभेद’ को भुलाकर एकजुट होना अनिवार्य है। प्रदेश प्रवक्ता दशरथ महतो ने कहा कि वैचारिक मतभेद भुलाकर ही हम पत्रकारों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ सकते हैं।
प्राकृतिक छटा के बीच चर्चा और जलपान
दिगल बांध की सुंदरता के बीच पत्रकारों ने न केवल संगठन के विस्तार पर चर्चा की, बल्कि सामूहिक रूप से वनभोज का आनंद लिया। इस दौरान गीत-संगीत और हास-परिहास के बीच पत्रकारों ने अपनी दिनभर की थकान को भुलाकर एक-दूसरे के साथ अनुभव साझा किए।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, महासचिव शुभंकर नंदन, जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पाल एवं मौसम गुप्ता, सचिव दीपू भंडारी एवं अर्नेस्ट हेंब्रम, जिला प्रवक्ता विपत यादव सहित दर्जनों जिले के पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान कुमार बिक्रम, वीरू दास,हबील हेंब्रम,केशरीनाथ यादव, जुम्मन अंसारी, जुलकर अंसारी, गियासुद्दीन अंसारी, तूफान अंसारी, , फैजान अंसारी,महफूज अली, श्याम मंडल, महरूफ हुसैन, मुचु कांत ,भीम मंडल, आनन्द,रामजी साह, नित्यानंद बक्शी, रमेश, अजय मंडल , अर्जुन मुर्मू आदि पत्रकार मौजूद थे।


