संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट- प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई की ओर से एमएमडीआर कानून के विरोध में शनिवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी एवं प्रखंड सचिव मजीबुर्रहमान ने किया. धरना में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.धरना स्थल पर आदिवासी समाज के कई जत्थे पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे थे. कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमएमडीआर कानून को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कानून को काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कानून झारखंड विरोधी है. वक्ताओं ने कहा कि कानून के लागू होने से झारखंड के विकास और राज्य की जनता पर इसका असर पड़ सकता है. उन्होंने केंद्र सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की.
धरना को झामुमो सांसद प्रतिनिधि सामू हेंब्रम, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. नजरुल इस्लाम, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी, प्रखंड सचिव मजीबुर्रहमान समेत अन्य नेताओं एवं पदाधिकारियों ने संबोधित किया. मौके पर सैकड़ो झामुमो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


