संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक चार सदस्यीय टीम असम राज्य पहुंची है. पार्टी महासचिव विनोद पांडे द्वारा गठित यह टीम असम में निवासरत आदिवासी समुदाय की वर्तमान सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का गहन अध्ययन कर रही है.
टीम वहां के स्थानीय आदिवासी नागरिकों के साथ-साथ ऑल इंडिया आदिवासी स्टूडेंट यूनियन की असम राज्य इकाई के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श एवं चर्चा कर रही है. इस दौरान आदिवासी समुदाय के अधिकारों, समस्याओं तथा उनके संरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से मंथन किया जा रहा है. प्रतिनिधि मंडल में झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा तथा गुमला विधायक भूषण तिर्की शामिल हैं. झामुमो की यह पहल आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा एवं उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


