रांची । झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने नामांकन दाखिल कर दिया। साथ ही और कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा ने भी नामांकन दाखिल किया। बैद्यनाथ राम ने विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में विधानसभा सचिव रंजीत कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं, दूसरी ओर से उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। परिमल नाथवानी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। उनके लिए एनडीए के विधायक प्रस्तावक बने।
निर्दलीय नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘झारखंड में मैं काम कर चुका हूं,इस बार मौका मिलेगा तो पहले से ज्यादा काम करूंगा। मेरे संबंध सबसे काफी अच्छे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


