संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह एवं जिला सचिव सुरेश टुडू के संयुक्त नेतृत्व में झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को साहिबगंज जिला मुख्यालय के स्टेशन चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध किया .इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा स्टेशन परिसर से स्टेशन चौक तक आक्रोश मार्च करते हुए ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद,ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो,ज्ञानेश कुमार हाय हाय,मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानी नही चलेगी के नारे लगाएं.इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो नजरुल इस्लाम,सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, सुरेश टुडू, मोहम्मद मारुफ, जिप अध्यक्ष सह झामुमो नेत्री मोनिका किस्कू ने अपने अपने संबोधन में चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा मनमानीपूर्ण तरीके से लिये गए विभिन्न फैसलों के विरुद्ध जमकर बरसे. कहा कि आखिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा लोकतंत्र के विरुद्ध जाकर मनमानीपूर्ण तरीके से लिए गए विभिन्न फैसले किसके इशारों पर लिया गए?.
इस तरीके से मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए गए फैसलों का हमारी पार्टी पुरजोर विरोध करती है और हमारी पार्टी राष्ट्रपति महोदया से यह मांग करती है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को शीघ्र ही पदमुक्त करें.मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बब्लू मिश्रा,केंद्रिय समिति सदस्य मुजिबुर रहमान,अखलाकुर रहमान,जंग बहादुर सिंह बरहेट प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी,पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम सचिव मोहम्मद शाहबाज,बोरियो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, सुबोध सोरेन,आयुब शेख,धर्मवीर कुमार महतो, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देव सोरेन, मोहम्मद अली अंसारी, एजाज अंसारी, जिला मिडिया सदस्य एजाज अंसारी, अरशद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


