
दुमका ब्यूरो
दुमका। शहर के एस. पी कॉलेज रोड, स्थित कन्वेंशन सेंटर में झामुमो का एक दिवसीय प्रमंडलीय बैठक शनिवार को झामुमो महासचिव बिनोद कुमार पांडे के अध्यक्षता में हुई । एक दिवसीय प्रमंडलीय बैठक में दुमका के सांसद नलिन सोरेन,राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा,कैबिनेट मंत्री हफीजुल अंसारी,लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश बिलियम मरांडी, महेशपुर के विधायक स्टीफन मरांडी उपस्थित रहे। जिसमें संथाल परगना प्रमंडल के दुमका,जामताड़ा,,पाकुड़,देवघर, गोड्डा, और साहेबगंज जिला से झामुमो के केन्द्रीय समिती के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिती के पदाधिकारी, नगर ,महानगर समिति के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिला समिति के पदाधिकारी और प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।
बैठक मे संगठन की वर्तमान स्थिति और मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव लिए गए और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।


