संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- नीट परीक्षा रद्द होने एवं पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति साहिबगंज ने नगर के स्टेशन चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन नगर अध्यक्ष आदित्य यादव के नेतृत्व किया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं व छात्रों ने केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल नीट का पेपर लीक होना और बाद में परीक्षा रद्द होना केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पूरी विफलता को दर्शाता है. वही केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं भ्रष्टाचार, लापरवाही और पेपर माफियाओं की भेंट चढ़ रही हैं. जबकि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है.भाजपा सरकार शिक्षा और युवाओं के मुद्दों पर पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है. एक तरफ छात्र आत्मिक तनाव और भविष्य की चिंता से जूझ रहे हैं. वहीं केंद्र सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगा.झामुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य नजरुल इस्लाम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य को मजाक बनाकर रख दिया है. लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं. लेकिन केंद्र सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ भाषण और विज्ञापन में चल रही है. जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. नीट परीक्षा रद्द होना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार परीक्षा कराने तक में सक्षम नहीं रह गई है.
वही नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि संगठित भ्रष्टाचार का हिस्सा बन चुका है और भाजपा सरकार पेपर माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय अपनी छवि बचाने में लगी हुई है. उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.केंद्रीय समिति सदस्य सुरेंद्र यादव ने कहा कि देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. वर्षों की कठिन मेहनत और अभिभावकों की उम्मीदों के बाद छात्र परीक्षा देते हैं. लेकिन भाजपा शासन में हर बड़ी परीक्षा विवाद और घोटालों का शिकार हो रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और अब उनकी परीक्षाओं की विश्वसनीयता भी समाप्त कर रही है.मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति मुजीबुर रहमान, अखलाकुर रहमान,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शाह, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, लड्डू सिंह, जलेबी सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देव सोरेन, मो अली, प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू,प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी रिजवान अंसारी, राजू अंसारी,मो एजाज अंसारी,अरशद अंसारी, तारीख अनवर, नोमान अंसारी, मुर्शीद राजा, आलोक ओझा,विवेक ओझा, अंकित तंबाकू वाला, वरुण तंबाकू वाला, हफीजुर्रहमान, दर्जनों झामुमो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


