संथाल परगना क्षेत्र में बासुकीनाथ नगर पंचायत में सर्वाधिक 74.10 प्रतिशत मतदान
रांची: लंबे अंतराल के बाद आयोजित झारखंड निकाय चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार राज्य के 48 नगर निकायों में कुल 61.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान सरायकेला नगर पंचायत 75.35% और बासुकीनाथ 74.10% में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान रांची नगर निगम 43.28% और धनबाद नगर निगम 48.06% में रहा। कुल मिलाकर मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और कई नगर परिषद और नगर पंचायतों में 60 से 70 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ। कहीं 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, तो कहीं 45 प्रतिशत से भी कम रहा।
संथाल परगना क्षेत्र में बासुकीनाथ नगर पंचायत में सर्वाधिक 74.10 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बरहवा में 73.58 प्रतिशत और सरायकेला नगर पंचायत में 75.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चाकुलिया नगर पंचायत में 72.90 प्रतिशत मतदान हुआ। महगामा नगर पंचायत में 70.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पलामू प्रमंडल में बिश्रामपुर (66.67%), छतरपुर (65.81%) और हरिहरगंज (64.99%) में अच्छा मतदान दर्ज किया गया। गढ़वा नगर परिषद में 63.32 प्रतिशत और लातेहार में 66.12 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी क्षेत्र में रांची नगर निगम में 43.28 प्रतिशत तथा हजारीबाग नगर निगम में 49.95 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि धनबाद नगर निगम में 48.06 प्रतिशत और चास नगर निगम में 49.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
हालांकि मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति भी बनी। रांची, धनबाद, गिरिडीह, चास और जुगसलाई में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हंगामा हुआ। गिरिडीह के वार्ड-18 में दो प्रत्याशियों के विवाद के बाद फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हो गए। धनबाद के एक बूथ पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया मतदान
राजधानी रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एटीआई सभागार स्थित मतदान केंद्र संख्या-2 पर वोट डाला और लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हरमू स्थित संत कुलदीप उच्च विद्यालय मतदान केंद्र में मतदान किया। मोरहाबादी, हरमू, डोरंडा, बरियातू और हिंदपीढ़ी सहित कई इलाकों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। सुबह से ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, हालांकि कुछ स्थानों पर लोगों को मतदान केंद्र खोजने में परेशानी भी हुई।
27 फरवरी को काउंटिंग, हजारीबाग में पहले परिणाम की संभावना
मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नगर निगमों में सबसे पहले हजारीबाग मेयर का परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है, जबकि धनबाद का परिणाम सबसे बाद में आ सकता है। नगर परिषदों में गोड्डा और पाकुड़ के नतीजे पहले घोषित हो सकते हैं।
शाम 5 बजे तक कई शहरों में 70% के पार मतदान
आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक मेदिनीनगर नगर निगम 57.41 प्रतिशत, बिश्रामपुर नगर परिषद 66.67 प्रतिशत, हुसैनाबाद नगर पंचायत 59.86 प्रतिशत, हरिहरगंज नगर पंचायत 64.99 प्रतिशत, छतरपुर नगर पंचायत 65.81 प्रतिशत, गढ़वा नगर परिषद 63.32 प्रतिशत, श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत 63.07 प्रतिशत, मंझीआंव नगर पंचायत 62.80 प्रतिशत, लातेहार नगर पंचायत 66.12 प्रतिशत, चतरा नगर परिषद 68.00 प्रतिशत, हजारीबाग नगर निगम 49.95 प्रतिशत, झुमरी तिलैया नगर 58.82 प्रतिशत, कोडरमा नगर पंचायत 56.89 प्रतिशत, डोमचांच नगर पंचायत 54.16 प्रतिशत, गिरिडीह नगर निगम 60.00 प्रतिशत, बड़कीसरैया नगर पंचायत 63.74 प्रतिशत, धनवार नगर पंचायत 65.22 प्रतिशत, देवघर नगर निगम 52.92 प्रतिशत, मधुपुर नगर परिषद 67.50 प्रतिशत, गोड्डा नगर परिषद 60.94 प्रतिशत, महगामा नगर पंचायत 70.45 प्रतिशत, साहिबगंज नगर परिषद 57.58 प्रतिशत, राजमहल नगर पंचायत 67.85 प्रतिशत, बरहरवा नगर पंचायत 73.58 प्रतिशत, पाकुड़ नगर परिषद 66.30 प्रतिशत, दुमका नगर परिषद 60.34 प्रतिशत, बासुकीनाथ नगर पंचायत 74.10 प्रतिशत, मिहिजाम नगर परिषद 60.14 प्रतिशत, जामताड़ा 61.45 प्रतिशत, धनबाद नगर निगम – 48.06 प्रतिशत, चिरकुंडा नगर परिषद 60.14 प्रतिशत, चास नगर निगम 49.76 प्रतिशत, फुसरो नगर परिषद 58.37 प्रतिशत, रामगढ़ नगर परिषद 65.63 प्रतिशत, लोहरदगा नगर परिषद 66.86 प्रतिशत, गुमला नगर परिषद 59.79 प्रतिशत, खूंटी नगर पंचायत 64.02 प्रतिशत, रांची नगर निगम 43.28 प्रतिशत, बुंडू नगर पंचायत 74.00 प्रतिशत, सिमडेगा नगर परिषद 67.83 प्रतिशत, चक्रधरपुर नगर परिषद 57.95 प्रतिशत, चाईबासा नगर परिषद 61.72 प्रतिशत, आदित्यपुर नगर निगम 54.96 प्रतिशत, कपाली नगर परिषद 57.29 प्रतिशत, सरायकेला नगर पंचायत 75.35 प्रतिशत, मानगो नगर निगम 50.70 प्रतिशत, जुगसलाई नगर परिषद 59.60 प्रतिशत एवं चाकुलिया नगर पंचायत 72.90 प्रतिशत मतदान हुए। आयोग की ओर से कहा गया है कि आंकड़े के बदलाव हो सकता है।
एक नजर में देखे मतदान के आंकड़े
नगर निगम : मेदिनीनगर 57.41%, हजारीबाग 49.95%, गिरिडीह 60.00%, देवघर 52.92%, धनबाद 48.06%, चास 49.76%, रांची 43.28%, आदित्यपुर 54.96%, मानगो 50.70%।
नगर परिषद : बिश्रामपुर 66.67%, गढ़वा 63.32%, चतरा 68.00%, साहिबगंज 57.58%, पाकुड़ 66.30%, दुमका 60.34%, मिहिजाम 60.14%, जामताड़ा 61.45%, चिरकुंडा 60.14%, फुसरो 58.37%, रामगढ़ 65.63%, लोहरदगा 66.86%, गुमला 59.79%, सिमडेगा 67.83%, चक्रधरपुर 57.95%, चाईबासा 61.72%, कपाली 57.29%, जुगसलाई 59.60%, मधुपुर 67.50%, गोड्डा 60.94%।
नगर पंचायत: हुसैनाबाद 59.86%, हरिहरगंज 64.99%, छतरपुर 65.81%, श्री बंशीधर नगर 63.07%, मंझीआंव 62.80%, लातेहार 66.12%, कोडरमा 56.89%, डोमचांच 54.16%, बड़कीसरैया 63.74%, धनवार 65.22%, महगामा 70.45%, राजमहल 67.85%, बरहरवा 73.58%, बासुकीनाथ 74.10%, खूंटी 64.02%, बुंडू 74.00%, सरायकेला 75.35%, चाकुलिया 72.90%।


