रांची । झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में कुल 4,22,109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 4,02,178 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह कुल पास प्रतिशत 95.27प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक रही। कुल 2,26,957 विद्यार्थियों ने फस्र्ट डिवीजन हासिल किया।
वहीं, द्वितीय श्रेणी में 1,60,673 छात्र सफल हुए, जबकि 14,548 परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस बार का रिजल्ट छात्रों के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है. 95.27प्रतिशत का कुल पास प्रतिशत इस बात का संकेत है कि राज्य में शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। छात्र अपना रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।


