जरमुंडी । फौजदारी बाबा के दरबार प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर में रविवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं उनके (धनबाद) मेयर पति संजीव सिंह पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में मत्था टेककर फौजदारी बाबा से आशीष मांगी। इस अवसर बासुकिनाथ मंदिर में उनके तीर्थ पुरोहित पंडित कुंदन पत्रलेख ने विधि-विधान से दोनों, दंपति को भोले बाबा की षोडशोपचार पूजा-अर्चना कराई।
विधायक रागिनी सिंह ने राज्य एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा बासुकीनाथ के प्रधानमंत्री में पूजा अर्चना करने के पश्चात झरिया विधायक और धनबाद के मेयर को तीर्थ पुरोहित और उनके सहयोगियों ने माता पार्वती, माता काली व राजराजेश्वरी पीतांबरा बगलामुखी माता की पूजा अर्चना और आरती कराई। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बासुकीनाथ धाम आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है, जहां आकर मन को आध्यात्मिक शांति मिलती है। मौके पर उनके समर्थक व सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।


