मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) मंगलवार को श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम घोषित करेगा। इससे ठीक अनुभवी ऑलराउडर रविन्द्र जडेजा के फिट होने से बोर्ड को राहत मिली है क्योंकि अभी टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हैं जिससे टीम चयन आसान नहीं रहेगा। बोर्ड इन खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
स्पिन ऑलराउंडर जडेजा हाल ही में आईपीएल सत्र के दौरान टेनिस एल्बो इंजरी से पीड़ित रहे हैं। इस चोट के कारण वह दो महीने से भी अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहे हालांकि अब वे पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। जडेजा ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खेला था। उसके बाद से ही वह खेल से दूर हैं। जडेजा की वापसी ऐसे समय में हो रही है जब टीम को उनके जैसी अनुभवी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी खिलाड़ी की सख्त जरूरत है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों की चोट को देखते हुए जडेजा की टीम में वापसी की पूरी संभावना है। चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।
15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए जडेजा को अंतिम ग्यारह में जगह मिलना तय है। उनकी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम की दमदार बल्लेबाजी टीम को एक मजबूत संतुलन प्रदान करती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


