देवघर संताल एक्सप्रेस:-जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मासिक समीक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विश्वनाथ चौधरी ने की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रभारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में ऐसे बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए, ताकि कोई भी बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रहे। साथ ही यू-विन ऐप पर टीकाकरण से संबंधित सभी प्रविष्टियां शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा नवजात एवं बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के 100 प्रतिशत पंजीकरण को सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। प्रभारी ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित रहने और अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यों पर विशेष ध्यान देने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण एवं जरूरतमंद आबादी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बात कही।
बैठक में डब्ल्यूएचओ के पदाधिकारी, बीपीएम शालिनी, आशिफ, सौरव, मुदस्सिर, राजेश, अजय, अनूप, ब्रजेश, संदीप सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी अभिषेक, रॉबर्ट एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा सभी एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी बैठक में भाग लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


