टैक्सास । अमेरिका के डैलस में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 50 वर्षीय भारतीय मूल के चंद्रमौली नागमल्लैया की 10 सितंबर की सुबह एक मोटल में बेरहमी से हत्या कर दी गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि यह हमला उनके परिवार की आंखों के सामने हुआ। दरिंदे ने उसका गर्दन काट दिया और फुटबॉल की तरह उछाला। यह वारदात डैलस के डाउनटाउन स्वीट्स मोटल में हुई, जो इंटरस्टेट-30 हाईवे के पास टेनिसन गोल्फ कोर्स के करीब स्थित है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार के पार्किंग में पीड़ित का सिर लुढ़कते हुए आया। बाद में आरोपी ने उसे उठाकर एक दूसरी जगह रख दिया।
बताया जाता है कि आरोपी अचानक कमरे से बाहर निकला और अपने पास मौजूद हथियार से नागमल्लैया पर हमला कर दिया। पीड़ित मदद के लिए बाहर भागे, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए पार्किंग तक पहुंचा। इस दौरान नागमल्लैया की पत्नी और बेटा भी बाहर आए और बीच-बचाव करने की कोशिश की। मगर आरोपी ने उन्हें धक्का देकर दूर कर दिया और हमला जारी रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटल में काम करने वाले 37 वर्षीय योरडानिस कोबोस-मार्टिनेज को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कैपिटल मर्डर का केस दर्ज हुआ है और वह बिना जमानत के जेल में बंद है। उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर भी जारी किया गया है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना से कुछ समय पहले नागमल्लैया ने आरोपी और उसकी महिला सहकर्मी से कहा था कि वे मोटल का खराब वॉशिंग मशीन इस्तेमाल न करें। यह बात उन्होंने महिला कर्मचारी से कहकर अनुवाद करवाया। इसी पर आरोपी भड़क गया और विवाद बढ़ने लगा।
मौके पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर सहम गए। वारदात के तुरंत बाद डालास फायर रेसक्यू की टीम वहां पहुंची और खून से सने आरोपी का पीछा किया। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि हमला पहले से सोचा-समझा था या गुस्से में किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


