निशिन। भारतीय पुरुष क्रिकेट ने यहां एशियाई खेलों में हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 124 रनो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब भारतीय टीम स्वर्ण जीतने के लिए 3 अक्टूबर को फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। ये खिताबी मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरु होगा। इसमें भारतीय टीम अपना खिताब बरकरार रखने उतरेगी।
वहीं श्रीलंका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत में ईशान किशन की अहम भूमिका रही। ईशान ने तेजी से 80 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। वहीं गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को आसानी से रोक दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए.। इस प्रकार श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए लंकाई टीम 9.5 ओवर में केवल 45 रनों पर ही सिमट गयी।
टॉस जीतकर श्रीलंका ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 7 रन पर ही आउट हो गये।
वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रन बनाए। बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। संजू सैमसन ने 07 रन, तिलक वर्मा ने 02 रन, अक्षर पटेल ने 08 रन, शिवम दुबे ने 03 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 रन बनाए।
ऐसे मुश्किल समय में ईशान ने 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 80 रन की शानदार पारी खेली। अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने एक छक्का लगाकर भारत को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रनों तक पहुंचाया।
इसके बाद 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पारी के शुरुआती ओवर में ही दो विकेट लेकर श्रीलंका को दबाव में ला दिया। उन्होंने सिनेथ जयवर्धना को एलबीडब्ल्यू आउट किया, जबकि सोहन डी लिवेरा का शानदार कैच संजू सैमसन ने पकड़ा। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने एकजुट प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और उन्हें लक्ष्य से 124 रन दूर ही रोक दिया। यह भारत की एकतरफा और बड़ी जीत थी।
इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम अब अब फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से स्वर्ण पदक के लिए खेलेगी। पाक टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को कराकर फाइनल में जगह बनायी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


